फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब की दुकान हटाने के लिए ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

विज्ञापन
दुबहर क्षेत्र के विशुनपुरा बसरिकापुर ढाले पर शराब की दुकान हटाने की मांग को लेकर राष्ट्रीय राजम? - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
दुबहर। क्षेत्र के विशुनपुरा बसारिकापुर ढाले पर स्थित देसी शराब की सरकारी दुकान को हटाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने दो घंटे तक राष्ट्रीय राजमार्ग 31 को पर जाम लगाया। इससे दोनों तरफ वाहनों की कतार लग गई।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने विशुनपुरा ढाले पर स्थित शराब की दुकान को हटाने की मांग को लेकर 13 अगस्त को भी विशुनपुरा ढाले पर चक्का जाम किया था। इस पर थानाध्यक्ष महोदय ने उचित कार्रवाई करने का आश्वासन देकर चक्का जाम समाप्त करवा दिया लेकिन समस्या का कोई समाधान नहीं निकला। इसके बाद ग्रामीणों ने सोमवार के दिन भी सड़क पर दरी बिछाकर धरना दिया और जाम लगा दिया। इस दौरान एनएच 31 पर आवागमन बाधित हो गया और वाहनों की कतार लग गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे दुबहर के प्रभारी निरीक्षक समर बहादुर ने ग्रामीणों को समझाना चाहा तो ग्रामीणों ने उनकी एक न सुनी और उच्चाधिकारियों को बुलाने की मांग की। कुछ देर बाद मौके पर पहुंचे सदर तहसीलदार शिवसागर दूबे ने ग्रामीणों से बातचीत कर दुबहर के प्रभारी निरीक्षक को शराब की दुकान सीज करने का निर्देश दिया। दुकान सीज होने के बाद ही ग्रामीणों ने चक्काजाम समाप्त किया। इस मौके पर हल्दी के थानाध्यक्ष सत्येंद्र राय सहित भारी मात्रा में पुलिस फोर्स उपस्थित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें