फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलिदान दिवस पर निकला तिरंगा यात्रा

विज्ञापन
एसी कालेज चौराहे पर भाजयुमो के तत्वावधान में तिरंगा यात्रा निकालते छात्र नेता व छात्र - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
बलिया। बलिया बलिदान दिवस के मौके पर जिलेभर के महाविद्यालयों में छात्रसंघ के पदाधिकारियों व छात्र नेताओं ने तिरंगा यात्रा निकाली। सोमवार को दुबहर डिग्री कालेज से छात्रनेता आनंद प्रकाश पांडेय एवं विकास सिंह विक्की के नेतृत्व में निकली यात्रा नगवा पहुंची जहां शहीद मंगल पांडेय के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नगर में पहुंचा, जो कुंवर सिंह चौराहे पर खत्म हुई। इस दौरान नगर में स्थित समस्त शहीद व सेनानियों के प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर छात्रनेताओं ने नमन किया।
विज्ञापन

इस दौरान सभा को संबोधित करते हुए दुबहर डिग्री कालेज के पूर्व राहुल सिंह ने कहा कि बलिया क्रांतिकारियों व बलिदानियों की भूमि है। यहां के तमाम सेनानियों ने अपने प्राणों की आहुति देकर देश में सर्वप्रथम स्वतंत्र कराया था। आशुतोष सिंह राणा ने कहा कि शहीद मंगल पांडेय, शेरे चित्तू पांडेय, महानंद मिश्रा समेत सैकड़ों सेनानियों ने आज ही के दिन सन 1942 में बलिया को आजाद कराकर बाबी का उपनाम दिया था। हम युवाओं को इनके द्वारा दिखाए हुए रास्ते पर चलकर बलिया के साथ ही देश को महान बनाना है। इस मौके पर विपुुल राय, भानू उपाध्याय, अभिषेक शर्मा, प्रभात गुप्ता, वरुण सिंह, अरुणेश सिंह, आकाश सिंह, भीम सिंह, मुकुल गुप्ता, शिबू सिंह आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता छात्रनेता अंकित सिंह एवं संचालन धन्नू पांडेय ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें