फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

775 बाइकों के साथ भाजयुमो ने निकाली बाइक रैली

विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्र सरकार के आठ वर्ष पूर्ण होने पर भारतीय जनता युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष अश्वनी सिंह लिटिल के नेतृत्व में 75 बाइकों के साथ बाइक रैली निकाली। रैली हनुमानगंज स्थित भाजपा कार्यालय से शुरू होकर शहर भ्रमण करते हुए स्वतंत्रा सेनानी मंगल पांडेय के गांव नगवा जाकर समाप्त हुई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर भाजयुमो गोरखपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय महामंत्री पवन यादव उपस्थित रहे।
विज्ञापन

क्षेत्रीय महामंत्री ने बताया कि केंद्र सरकार के आठ वर्ष सेवा और सुशासन के लिए समर्पित रहे हैं। मोदी सरकार ने बहुत ही संवेदनशीलता के साथ गरीब कल्याण के लिए अनेकों कदम उठाए हैं। साथ ही में राष्ट्रीय तथा आंतरिक सुरक्षा के मामलों में भी सभी जरूरी कदम उठाए हैं। प्रत्येक नागरिक के जीवन स्तर को सुधारने के लिए कार्य किया है। इस बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर भाजपा जिलाध्यक्ष जयप्रकाश साहू तथा क्षेत्रीय महामंत्री पवन यादव ने रवाना किया। भाजपा जिला महामंत्री प्रदीप सिंह, अरुण सिंह बंटू, अशोक यादव, प्रशांत श्रीवास्तव, आदित्य तिवारी, निखिल पांडेय, अजय यादव, विकेश राठौर, आदित्यनाथ तिवारी, सर्वेंद्र व अभिषेक राय रहे।
14 को निकालेंगे गरीब कल्याण रैली
भाजपा हनुमानगंज स्थित कार्यालय पर जिला पदाधिकारी बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष जयप्रकाश साहू ने कहा कि 14 जून को जनपद में गरीब कल्याण रैली का आयोजन किया गया है। रैली के मुख्य अतिथि के रूप में कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय, स्वतंत्र प्रभार मंत्री दिनेश प्रताप सिंह एवं राज्यमंत्री राकेश राठौर गुरु रहेंगे।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष जयप्रकाश साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में केंद्र व प्रदेश के दोनों ही सरकारों ने गरीब कल्याण के लिए दर्जनों योजनाओं के माध्यम से काम किया है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय के सपनों को साकार करते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति को सरकारी योजनाओं का लाभ मिले इस उद्देश्य से हमारी सरकारें काम कर रही हैं। सबका साथ सबका विकास एवं सबका विश्वास योगी सरकार की कार्य करने की शैली प्रदेश की जनता में काफी सकारात्मक दिख रही है। बैठक में वजय बहादुर सिंह, विनोद शंकर दुबे, अमिताभ उपाध्याय, रामजी सिंह, प्रदीप सिंह, प्रयाग चौहान, अरुण सिंह व डॉ. डीके शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें