फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा का आज से निकलेगा शांति मार्च व जागरूकता रैली

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। भारतीय जनता युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं की बैठक भाजपा कार्यालय पर शनिवार को आयोजित हुई। जिसमें नागरिकता संशोधन अधिनियम के समर्थन में पार्टी की ओर से चलाए जा रहे जन जागरण अभियान को मजबूती प्रदान करने की रणनीति तैयार की गई। तय किया गया कि रविवार से शांति मार्च निकाला जाएगा।
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष जयप्रकाश साहू ने कहा कि पार्टी ने पूरे प्रदेश में व्यापक स्तर पर जन जागरण हेतु जनसंपर्क, गोष्ठी, शांति मार्च और जागरूकता रैली जैसे कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया है। जिसका शुभारंभ आज भाजपा कार्यालय पर दोपहर 12 बजे किया जाएगा। श्रीसाहू ने युवा मोर्चा निर्धारित जन जागरण अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने का आह्वान किया। भाजयुमो जिलाध्यक्ष पियूष चौबे ने कहा कि युवा मोर्चा के कार्यकर्ता नौजवानों और छात्रों के बीच जाकर हस्ताक्षर अभियान के माध्यम से नागरिकता संशोधन अधिनियम को समर्थन देने की अपील करेंगे। कहा कि विपक्षी पार्टियों द्वारा समुदाय विशेष के बीच जाकर उनकी नागरिकता छीनने का भ्रामक प्रचार कर रहे हैं। युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने इस कानून के बारे में बता कर शांति बनाए रखने की अपील करेंगे। इस मौके पर प्रदीप सिंह, संजय मिश्रा, अंकुर उपाध्याय, अभिषेक सिंह, रामजी सिंह सोनू, अजीत सिंह, हीरा लाल वर्मा, जितेंद्र गुप्ता, राहुल यादव, अनूप वर्मा ,फतेह बहादुर सिंह, अभय साहनी, विजय कसेरा, शिवांशु जायसवाल, सोनू शर्मा ,ऋषि पाठक, रोमित सिंह, शशांक शेखर त्रिपाठी आदि मौजूद रहे। संचालन जिला महामंत्री नीरज सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें