फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा के जिला मंत्री को असलहा सटा दी धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
बैरिया। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की जिलामंत्री महिमा सिंह को रविवार की देर रात घर में घुसकर बदमाशों ने धमकी दी। कनपटी पर असलहा सटाते हुए जान से मारने की धमकी देकर बदमाश फरार हो गए। सूचना पर रेवती पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

रेवती थाना क्षेत्र के नरायनगढ़ निवासी भाजपा महिला मोर्चा की जिला मंत्री महिमा सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर दो अज्ञात लोगों पर असलहा सटा कर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। महिमा सिंह ने बताया कि रविवार को वो अपने नरायनगढ़ गांव स्थित आवास पर थीं। करीब 12 बजे रात में दो लोग पहुंचे। मेरा नाम लेकर आवाज लगाई। बाहर निकलने पर असलहा सटा कर बोले कि तुम्हें तथा तुम्हारे परिवार को गोली मार देंगे। शोर मचाने पर वे लोग भाग गए। उन्होंने मुकदमा दर्ज करने के साथ ही सुरक्षा की मांग की है। एसएचओ रेवती रमायण सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें