सागरपाली। एनएच- 31 पर बने गड्ढे के निर्माण को लेकर सागरपाली चट्टी पर सोमवार को फेफना विधान सभा क्षेत्र के युवा नेता भैया मुन्ना बहादुर सिंह ने सड़क जाम कर दिया। जिससे दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। जिससे राहगीरों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में परेशानियों का सामना करना पड़ा। सूचना पर पहुंचे सदर एसडीएम जुनैद अहमद आईएएस के आश्वासन पर लोगों ने जाम समाप्त किया।
एनएच-31 पर स्थित आदर्श नगर सागरपाली गांव के सामने लखनऊ-बलिया मार्ग पर बड़े-बड़े गड्ढे बन चुके है और उन गड्ढों में नाले की पानी लगा हुआ है। जिससे उप्र सरकार के मंत्री से लेकर विधायक व सांसद आते जाते हैं। लेकिन उन्हें यह गड्ढा नहीं दिखता है। इसके निर्माण के लिए कई बार युवा नेता भैया मुन्ना बहादुर सिंह ने संबंधित अधिकारियों को अवगत कराया, लेकिन किसी के कानों पर जूं तक नहीं रेंगा। जिससे मजबूर होकर मुन्ना बहादुर के नेतृत्व में लोगों ने एनएच-31 को जाम कर दिया। जिसके बाद सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना मिलते ही फेफना थानाध्यक्ष मौके पर पहुंच गए और युवा नेता को हटाने का प्रयास किया। जिसको लेकर काफी नोंकझोंक भी हुई। सूचना पर पहुंचे सदर एसडीएम के आश्वासन पर जामकर्ताओं ने जाम समाप्त किया।