फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा के 40 फीसद एमपी-एमएलए के पास तीन से अधिक बच्चे : राजीव राय

विज्ञापन
विज्ञापन
रसड़ा। सपा के राष्ट्रीय सचिव राजीव राय ने कहा कि हुकूमत ने नाकामी की सारी हदें पार कर दी हैं। लोग ऑक्सीजन की कमी से मर रहे हैं। महंगाई चरम पर है। पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने के चक्कर में सरकार गरीबों की समस्या पर ध्यान ही नहीं देना चाहती। इन सबसे ध्यान भटकाने के लिए जनसंख्या नियंत्रण के लिए कानून ला रही है।
विज्ञापन

अमहर पट्टी में शनिवार को हाजी नूरुल बशर अंसारी को श्रद्धांजलि देने आए राजीव राय ने कहा कि भाजपा के 40 प्रतिशत से अधिक सांसद और विधायक ऐसे हैं, जिनके तीन से ज्यादा बच्चे हैं। इसके बावजूद सरकार जनसंख्या नियंत्रण कानून की बातें कर रही है तो उसकी मंशा समझी जा सकती है। मीडिया संस्थानों पर छापेमारी की उन्होंने निंदा की। बसपा की ओर से ब्राह्मण सम्मेलन के सवाल पर कहा कि जो पार्टी साढ़े चार वर्ष तक बीजेपी का समर्थन करने में लगी रही, वह कोई भी सम्मेलन करा लें, उसका कोई असर नहीं होगा। कार्यक्रम में बदरुदुजा अंसारी, जमाल, विजय शंकर यादव, अजीत मिश्रा, विक्की खान, पिंटू अंसारी, विश्राम यादव, आमीर अंसारी, जमील आलम, गुलजार अहमद, सौरभ यादव, शादाब अंसारी, प्रकाश भारती, नौशाद भाई, अल्ताफ अंसारी आदि लोग उपस्थित रहे। संचालन बीरबल राम ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें