आम जनता की समस्याओं के प्रति नेता जी संवेदनशील थे। उन्होंने आजीवन लोक नायक जयप्रकाश नारायण और डॉ. राम मनोहर लोहिया के आदर्शों पर काम किया और उन्हें लोकप्रिय बनाने के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया।
बीजेपी सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने मंगलवार को बलिया सिविल बार एसोसिएशन के शपथ ग्रहण समारोह में ये एलान किया। इस संबंध में बीजेपी सांसद ने जिलाधिकारी बलिया को पत्र भी लिख दिया है। बता दें कि सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव का 10 अक्टूबर को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया था।