बलियाः इसी खेत में बेहोश मिली थी किशोरी
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस के मुताबिक, किशोरी को आरोपी नौशाद हत्या की नीयत से ले गया था। चिकित्सकों से कराई गयी प्रारंभिक जांच में दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई है। किशोरी का इलाज चल रहा है। होश में आने के बाद उसके बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
एसपी ने बताया कि शनिवार सुबह सिकरहटा गांव के पास सड़क किनारे एक किशोरी बेहोश पड़ी मिली। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष नगरा ने किशोरी को पीएचसी पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद पहले जिला अस्पताल बलिया लाया गया। यहां से बेहतर उपचार के लिए बीएचयू ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। पीड़िता के पिता ने नगरा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई।
एसपी ने बताया कि घटना की गंभीरता को देखते हुए अनावरण के लिए पुलिस की कुल चार टीमें बनीं। सर्विलांस टीम और स्वाट टीम को भी लगाया गया। इसके बाद घटना से संबंधित कई संदिग्धों से पूछताछ की गई। इस दौरान शक होने पर नौशाद अंसारी निवासी ताडीबड़ा गांव को गिरफ्तार किया गया।
एफआईआर में भी नौशाद को अभियुक्त बनाया गया था। सख्ती से पूछताछ में आरोपी नौशाद ने बताया कि घटना में प्रयुक्त ब्लेड, रुमाल, किशोरी का मनी पर्स व अन्य सामान मलप मोड़ पास झाड़ी में फेंका है। आरोपी की निशानदेही पर रविवार सुबह पुलिस आरोपी नौशाद को लेकर माल बरामदगी के मलप मोड़ पहुंची। जहां आरोपी ने झाड़ी में छिपाए तमंचे से पुलिस पर फायर कर दिया। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली नौशाद के पैर में लगी। घायल आरोपी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
आरोपी के घर पर चला बुलडोजर
- फोटो : सोशल मीडिया।
किशोरी की हत्या के प्रयास में आरोपी की दुकान के आगे सड़क किनारे अतिक्रमण कर डाले गए टिनशेड को गिराए जाने पर ग्रामीण बुलडोजर की कार्रवाई को पुलिस का दिखावा मान बैठे। इसके लोग आक्रोशित हो उठे और सड़क पर उतर आए।
जनप्रतिनिधियों को मौके पर आने की मांग करने लगे। उनका तर्क था कि अगर गिराना ही था तो पूरी दुकान गिराई जाती नहीं तो केवल टिनशेड गिराकर आग में घी डालने का काम पुलिस की ओर से क्यों किया गया। सीओ के आश्वासन पर एक घंटे बाद जाम समाप्त हो गया।