फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'क्रय केंद्रों पर दुर्व्यवस्था के लिए डीएम जिम्मेदार, नहीं सुधरा तो बंगले के सामने दूंगा धरना'

Tue, 18 May 2021 05:45 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, बलिया

सार

बलिया जिले के बैरिया से भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह जिलाधिकारी अदिति सिंह को क्रय केंद्रों की दुर्व्यवस्था के लिए जिम्मेदार ठहराया है। साथ ही उनके बंगले के सामने धरने पर बैठने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बलिया जिले के बैरिया विधायक सुरेंद्र सिंह ने जिलाधिकारी अदिति सिंह पर किसानों के प्रति संवेदनहीनता का आरोप लगाया है। क्षेत्र के सरकारी गेंहू क्रय केंद्रो पर व्याप्त दुर्व्यवस्था व किसानों को होने वाली परेशानी के लिए जिम्मेवार हैं। विधायक ने कहा कि बार-बार आग्रह के बावजूद बेलहरी में साधन सहकारी समिति पर गेहूं क्रय शुरू नहीं हो पाया।

विज्ञापन


विधायक का कहना है कि सोनबरसा में भी केवल कुछ विशेष लोगों की ही खरीदारी हो रही है। वह यहां भारी परेशानी का सामना कर रहे हैं। मंगलवार को बैरिया में पत्रकारों से बात करते हुए बताया कि सोमवार को जिलाधिकारी से बातचीत के बाद पूरे प्रकरण को लेकर आयुक्त आजमगढ़, प्रमुख सचिव खाद्य व रसद तथा प्रमुख सचिव कृषि से बात की है।

उन्होंने आग्रह किया है कि सभी किसानों से सुविधा जनक तरीके से गेहूं की खरीदारी शुरू कराई जाए। दो दिन के अंदर अगर व्यवस्था में सुधार नहीं होता है तो जिलाधिकारी के बंगले के सामने धरने पर बैठूंगा। मेरे लिए मेरे क्षेत्र की जनता ही सब कुछ है और जनता के लिए मैं किसी भी हद तक जा सकता हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें