फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौकी प्रभारी ने दिलाई दो माह की मजदूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बेल्थरारोड। सीयर चौकी प्रभारी आरके सिंह के प्रयास से एक दुकान पर गत दो माह से कार्य कर रहे मजदूर को उसके मजदूरी के 4100 रुपए दुकानदार से दिलवाया गया। अपने दो माह का मजदूरी का पैसा पाकर मजदूर खुश होकर पुलिस को धन्यवाद दिया। डाक बंगला के निकट एक दुकान पर शिवकुमार राजभर गत दो माह तक मजदूरी का कार्य किया। मजदूर द्वारा दो माह के मजदूरी का छह हजार रुपया बकाया मांगने पर दुकानदार द्वारा उसे सिर्फ उन्नीस सौ रुपये देकर भगा दिया गया। दुकानदार द्वारा मजदूरी का पैसे नहीं दिए जाने पर पीड़ित ने चौकी प्रभारी से न्याय की गुहार लगाई। चौकी प्रभारी ने दुकानदार को तलब कर सख्ती दिखाई तथा मजदूरी के 4100 रुपये पीड़ित को दिलाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें