फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टिप्पणी को लेकर भाजपा नेता और सिपाही आमने-सामने

विज्ञापन
विज्ञापन
बैरिया। मुरलीछपरा के उप प्रमुख व भाजपा नेता सुशील पांडेय की मुरलीछपरा ब्लॉक के मतदान केन्द्र पर एक सिपाही से कहासुनी हो गई। इसके बाद पुलिस ने उन्हें दो घंटे तक दोकटी थाने में बैठाए रखा। सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त व राज्यसभा सांसद नीरज शेखर के हस्तक्षेप के बाद उन्हें छोड़ा गया।
विज्ञापन

सुशील पांडेय का आरोप है कि जयप्रकाश नगर पुलिस चौकी पर तैनात सिपाही प्रदीप यादव ने समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी के एजेंट भगवान से बातचीत के दौरान कुछ जातियों के मतदाताओं के एकजुट होने पर अपमानजनक टिप्पणी की। सुशील पांडेय ने सिपाही की भाषा पर आपत्ति जताई तो कहासुनी होने लगी। दोनों लोगों के बीच गली गलौज होने लगी। मौके पर मौजूद जयप्रकाश नगर के चौकी इंचार्ज पंकज सिंह सिपाही का पक्ष लेते हुए सुशील पांडेय को दोकटी थाने ले जाकर बैठा दिया। दो घण्टे बाद इसकी जानकारी सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त व सांसद नीरज शेखर को हुई। दोनो सांसदों के हस्तक्षेप के बाद पुलिस ने उनको थाने से जाने दिया। चौकी इंचार्ज जयप्रकाश नगर पंकज सिंह ने सुशील पांडेय पर ही सिपाही के साथ गालीगलौज करने का आरोप लगाया। एसओ दोकटी दिनेश पाठक ने बताया कि पूछताछ के लिए सुशील पांडेय को थाना ले जाया गया था और पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें