फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस की टक्कर से बाइक सवार दो साथियों की मौत

Wed, 26 Aug 2015 10:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
गड़वार-बलिया मार्ग स्थित कटरिया मोड़ पर रोडवेज बस और बाइक के बीच आमने-सामने की टक्कर में बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तीसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल में दाखिल कराया गया है। हादसे के बाद रोडवेज बस का चालक बस छोड़कर भाग गया। पुलिस ने बस और बाइक को अपने कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन


गाजीपुर जनपद के करीमुद्दीनपुर थाना अंतर्गत महुआरा अथलेपुर निवासी अखिलेश यादव (30)  जिला मुख्यालय से अपने दो साथी सहतवार थाने के हमदारी टोला निवासी सुरेंद्र यादव (40) और नरहीं थाना क्षेत्र सोनवानी निवासी अशोक यादव (40) के साथ गड़वार रोड से कहीं जा रहा था। वह अभी कटरिया मोड़ के पास पहुंचा ही था कि गड़वार की तरफ से आ रही रोड़वेज बस से बाइक की आमने-सामने की टक्कर हो गई।

जोरदार टक्कर में बाइक चालक सहित दोनों लोग गिरकर गंभीर रूप से चुटहिल हो गए। हादसे के बाद आसपास के लोग जब तक मौके पर पहुंचे, बाइक चालक अखिलेश और अशोक ने दम तोड़ दिया था। जबकि तीसरे सवार सुरेंद्र की स्थिति गंभीर थी।
विज्ञापन


लोगों ने तत्काल हादसे की सूचना पुलिस को दी। हादसे के बाद पुलिस ने रोडवेज बस और बाइक को कब्जे में ले लिया। जबकि मृतकों का पोस्टमार्टम करवाने के लिए जिला मुख्यालय भेजवाया। दुर्घटना के बाद करीब आधे घंटे तक मौके पर लोगों की भीड़ जमी रहने से मार्ग पर आवागमन बाधित रहा। पुलिस ने भीड़ को हटाकर आवागमन बहाल कराया।

उध्ार, फेफना थाना क्षेत्र के एनएच-31 स्थित टोंस नदी पुलिया के पास बुधवार को एक अन्य वाहन की टक्कर से यात्रियों से लदी कमांडर जीप लुढ़कते हुए टोंस नदी में चली गई। हालांकि जीप में ही सवार एक युवक और युवती ने साहस दिखाते हुए लोगों को तत्काल बाहर निकाल लिया। हादसे में चार यात्रियों को चोटें आईं है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें