फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर के निचले हिस्से में घुसी गंगा

Wed, 26 Aug 2015 10:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
गंगा में बाढ़ का पानी बढ़ने का सिलसिला जारी है। बुधवार को भी शहर के निचले हिस्से में बाढ़ का पानी का भरने लगा है। ऐसे में दर्जनों मकान बाढ़ के पानी से चारों तरफ से घिर गए हैं। आलम यह है कि मकान के नीचे का हिस्सा भी पानी में डूब गया है। इससे लोगों के सामान भी खराब होने शुरू हो गए हैं।
विज्ञापन


गंगा के बढ़ते जलस्तर से तटवर्ती लोगों में दहशत का माहौल है। गंगा में बढ़ते पानी के रुख को देेखते हुए शहर के निचले इलाके में मकान बनाकर रह रहे लोग सामानों को सुरक्षित स्थानों पहुंचाने में लगे हुए हैं। दर्जनों परिवार का घरेलू सामान नष्ट हो चुका है।

महावीर घाट से गंगा की ओर जाने वाले मार्ग के दोनों तरफ लबालब पानी भरा हुआ है। इससे लगे खेतों की फसलें पूरी तरह से बर्बाद हो चुकी हैं। निचले हिस्से से सटे यारपुर बेदुआ में भी गंगा के बाढ़ का पानी भरने लगा है। अगर यही स्थिति रही तो लोगों को इलाका छोड़कर कहीं अन्यत्र जाना पड़ सकता है।
विज्ञापन


फिलहाल बहुत से लोग अपने-अपने मकानों को छोड़कर समान के साथ पलायन कर चुके हैं। निचले इलाके में पानी भर जाने से लोगों के खाने पीने के सामानों पर भी संकट के बादल मंडराने लगे हैं। ईंधन आदि के लिए लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

गंगा से जुड़े कटहल नाला में भी पानी पूरी तरह से लबालब भर चुका है। निचले इलाके में पानी भरने से जलीय जीव भी कूड़े कचरे के ढेर के सहारे घरों में प्रवेश करने लगे हैं। ऐसे में लोगों को अपनी सुरक्षा की चिंता भी सताने लगी है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें