फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर-ट्राली से टकराई बाइक, एक की मौत, एक गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
चिलकहर। चिलकहर-हजौली मार्ग के क्रासिंग के समीप तेज रफ्तार बाइक ने ट्रैक्टर ट्राली में पीछे से जोरदार धक्का मार दिया। इसमें बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई वहीं, एक को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

उसकी स्थिति अभी भी नाजुक बनी हुई है। फेफना थाना क्षेत्र के डुमरी निवासी भोला राम (20), विजय (22) अपनी बाइक से कहीं जा रहे थे। क्रॉसिंग के समीप ट्रैक्टर ट्राली में पीछे से जोरदार धक्का मार दिया। इसमें भोला की मौके पर ही मौत हो गई। विजय गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चिलकहर ले गए जहां चिकित्सकों ने गंभीर अवस्था को देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है।
बाइक के धक्के से बुजुर्ग महिला की मौत
रसड़ा। क्षेत्र के शाहमुहम्मदपुर गांव में रविवार की शाम बाइक के धक्के से एक वृद्ध महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। एंबुलेंस से अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के शाह मोहम्मदपुर निवासी शांति देवी (65) पत्नी कन्हैया शाह बाल्टी में मिट्टी लेकर घर जा रही थी। बाइक सवार युवक शांति देवी को पीछे से धक्का मारते हुए भाग निकला। बाइक से धक्का लगते ही शांति देवी सड़क पर दूर जा गिरीं। घायल शांति देवी को एम्बुलेंस अस्पताल लाई जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्मार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के पति कन्हैया की तहरीर पर अज्ञात में पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें