फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन के सामने कूद बुजुर्ग ने दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रेन के सामने कूद बुजुर्ग ने दी जान
विज्ञापन

-फाइलेरिया रोग से ग्रसित था बुजुर्ग, था परेशान
- फाइलेरिया रोग का स्वयं के पैसे कराता था इलाज
संवाद न्यूज एजेंसी
बलिया। फेफना थाना क्षेत्र के सागरपाली क्रॉसिंग पर रविवार की सुबह सवारी गाड़ी के सामने कूदकर एक वृद्ध ने आत्महत्या कर लिया। सूचना पर पहुंची फेफना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान फेफना थाना क्षेत्र के मिड्ढा गांव निवासी रामइकबाल राम के रूप में की गई।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के मिड्ढा गांव के हरिजन बस्ती निवासी रामइकबाल राम 55 की दिमागी हालात ठीक नहीं थी। इसके अलावा वह फाइलेरिया रोग से ग्रसित था। उसे हाथी पांव वाला फाइलेरिया हो गया था। जिसका वह इलाज स्वयं के पैसे करवाता था। परिजनों का आरोप है कि फाइलेरिया विभाग से उसे कोई दवा या सुई का सहयोग नहीं मिला। नाही फाइलेरिया विभाग की टीम कभी गांव में मरीज से मिलने आई। इसको लेकर वह मानसिक रूप से परेशान रहता था। जिसका नतीजा रहा कि रविवार की सुबह बिना परिजनों को बताए सागरपाली रेलवे क्रासिंग पर पहुंच गया और सवारी ट्रेन के सामने कूद कर अपनी ईहलीला समाप्त कर लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के लिए भेज दिया। मृतक के तीन संतानें है। जिसमें दो लड़का व एक लड़की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें