फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली कटौती जारी

Mon, 16 May 2016 10:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,बलिया
विज्ञापन
जंगल की आग से पिघली तार
विज्ञापन
एक सप्ताह से मौसम की नरमी सोमवार को भारी पड़ी। बदन झुलसाने वाली धूप और पछुआ हवा से उमस से लोग काफी परेशान रहे।। सड़कों पर उड़ रही धूल आंखों में किरकिरी पैदा कर रही है। उमस के कारण कूलर व पंखे की हवा भी चिपचिपाहट भरी है।
विज्ञापन


वहीं अभी मानसून के दस्तक देने करीब में 40 दिन का समय है। मौसम विभाग पटना के निदेशक आरके गिरी ने बताया कि अभी बारिश की कोई संभावना नहीं है। यदि प्री मानसून  बरसेगा तभी राहत मिलेगी।


 पिछले दिनों आसमान में उमड़ घुमड़ काले बादल सोमवार को गायब रहे। आसमान पूरी तरह से साफ था। भगवान भाष्कर अपनी प्रचंड वेग में थे।  किरणें शरीर को झुलसा रही थी। ऊपर से पछुआ हवा बदन को झुलसा रहा था।
विज्ञापन


सोमवार को दिन का तापमान 44 सेल्सियस डिग्री था जबकि दो दिन पूर्व इसमें गिरावट आई थी। अभी शनिवार को तापमान घट कर 38 डिग्री सेल्सियस तक आ गया था जबकि रविवार को भी करीब इतना ही तापमान था।

लेकिन सोमवार को अचानक इसमें बढ़ोत्तरी होने से जनजीवन प्रभावित हो उठा।  बिजली की कटौती अलग परेशानी का सबब बनता जा रहा है। दिन ही नहीं रात में भी बिजली की कटौती जारी है। हाल यह है कि कभी दिन में चार से पांच घंटे तक बिजली गुल रहती है तो कभी रात में आंख  उसकी मिचौनी जारी रहती है।

विभाग के लोग इसे लोकल फाल्ट बता कर पल्ला झाड़ लेते हैं।  इस मौसम में मेहनतकश इंसान को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मेहनत मजदूरी करने वाले लोगो के सामने गर्मी भीषण समस्या बन गई है। सड़को पर काम करने वाले, ठेला खोमचा लगाने वाले सहित तमाम पटरी दुकान भीषण गर्मी से खासे परेशानी झेल रहे हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें