फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: बिहार पुलिस का दरोगा शराब तस्करी में गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। शहर कोतवाली पुलिस ने जमुआ बांध से शराब तस्करी के आरोप में बिहार पुलिस के एक दरोगा को गिरफ्तार किया है। उसकी कार से विभिन्न ब्रांड की 121 लीटर अवैध शराब और बीयर बरामद हुई है। पुलिस के अनुसार, सूचना के आधार पर छापा मारा गया था। रोकने पर बिहार पुलिस का दरोगा पुलिस से उलझ गया। वह शराब को अपनी शादी के लिए ले जाने का दावा कर रहा था। उसके साथ में उसकी होने वाली पत्नी भी मौजूद थी।
विज्ञापन


अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) कृपा शंकर ने बताया कि शहर कोतवाली पुलिस जमुआ बांध के चाभी घाट के पास मौजूद थी। पुलिस टीम को सूचना मिली कि एक व्यक्ति कार में अवैध शराब लेकर आ रहा है। कोतवाली पुलिस ने जमुआ बंधे पर घेराबंदी कर एक कार को रोका। कार से गिरफ्तार रवि किशन पराशर निवासी मिश्रवलिया पोस्ट जलालपुर थाना जलालपुर जनपद सारण बिहार पुलिस में संब इंस्पेक्टर के पद पर तैनात है। उसकी कार से विभिन्न ब्रांड की 121 लीटर अंग्रेजी शराब व बीयर बरामद हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें