बलिया-बांसडीहरोड स्टेशनों के बीच बीते दिनों लगातार हुई बारिश के बाद ट्रैक धंसने के बाद अब ट्रेनों का आवागमन नियमित नहीं हो सका है। बीते चार पांच दिनों से इस रूट पर ट्रेनों को कासन पर चलाया जा रहा था, लेकिन स्थिति में सुधार नहीं होते देख पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी डिविजन ने इस रूट पर चार अक्तूबर से अगले आदेश तक के लिए आवागमन रोक दिया है।
इस दौरान बलिया-बांसडीहरोड स्टेशनों के बीच ट्रैक सेटलेमेंट का कार्य कराया जाएगा। रेलवे के इस निर्णय के तहत तीन गाड़ियों को निरस्त किया गया है और नौ गाड़ियों को बदले मार्ग से चलाया जा रहा है।
निरस्त की गई ट्रेनें
- 04 अक्टूबर को छपरा से चलने वाली 18191 छपरा-फरुखाबाद उत्सर्ग एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
- 05 अक्टूबर को फरुखाबाद से चलने वाली 18192 फरुखाबाद-छपरा उत्सर्ग एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
- 05 अक्टूबर को छपरा से चलने वाली 15159 छपरा-दुर्ग सारनाथ एक्सप्रेस निरस्त रहेगी ।