फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलिया में बड़ा हादसा: पिकअप ने जीप में मारी टक्कर, छह लोगों की मौत; सात घायल

Tue, 27 Feb 2024 09:36 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
विज्ञापन
accident in Ballia - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। कई वाहन आपस में टकरा गए। हादसे में छह लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य लोग घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, दोकटी थाना के सुघर छपरा मोड़ के पास मंगलवार की भोर में तेज रफ्तार पिकअप ने दो कमांडर जीप में टक्कर मार दी। हादसे में छह लोगों की मौत हो गई। जबकि कई अन्य घायल हो गए। पीड़ित एक समारोह में शामिल होकर एक कार से लौट रहे थे।

हादसे में अमित गुप्ता (40) पुत्र अजय प्रताप गुप्ता निवासी भगवानपुर, रणजीत शर्मा (38) पुत्र देवेंद्र शर्मा, यश गुप्ता (9) पुत्र मुन्ना गुप्ता निवासी सलेमपुर मठिया थाना बांसडीह रोड, राज गुप्ता (11) पुत्र मुन्ना गुप्ता, राजेंद्र गुप्ता (50) पुत्र धनपति गुप्ता के साथ 50 साल के अज्ञात जीप चालक की मौत हो गई। 
विज्ञापन


जबकि सत्येंद्र गुप्ता (40) पुत्र राजेंद्र शाह, सोनू गुप्ता (32) पुत्र सुभाष गुप्ता निवासी भगवान पुर, रमाशंकर (65), बब्बन प्रसाद (40) पुत्र बालेश्वर प्रसाद, हजारी साहू (70), छितेश्वर गुप्ता (30),  पंकज कुमार (35) गम्भीर रूप से घायल हो गए। सभी लोग भगवानपुर गांव के रहने वाले अनवत गुप्ता की लड़की का तिलक चढ़ाने के लिए मासूमपुर थाना खेजुरी गए थे। 
Trending Videos

देर रात वापस लौटते समय सुघर छपरा मोड़ के पास गलत दिशा से आ रही टमाटर लदी पिकअप ने दोनों जीप में टक्कर मार दी। इस दर्दनाक हादसे के बाद जीप में फंसे लोगों की चीखें सुन आसपास और वहां से गुजर रहे लोगों ने घटना की सूचना पुलिस एवं एम्बुलेंस को दी। 


 

घटना के बाद पिकअप का चालक गाड़ी छोड़कर भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को सोनबरसा भेजवाया, वहां हालत गम्भीर देख जिला अस्पताल को रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक देव रंजन वर्मा, सीओ बेरिया उस्मान अहमद, कोतवाल संजय सिंह अस्पताल पहुंच घायलों का हाल जाना साथ ही बेहतर उपचार की व्यवस्था कराई। घटना की खबर पर गांव में मातम पसर गया। खुशी का माहौल गम में बदल गया, परिजनों का रोते-रोते बुरा हाल है।

 
विज्ञापन

बलिया के एसपी देव रंजन वर्मा ने बताया कि बलिया के दोकटी थाना के सुघर छपरा मोड़ पर यह हादसा हुआ है। दुर्घटना में छह लोगों की मौत हो गई है, कई घायल हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें