फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोजपुरी फिल्मों को मिले सरकारी संरक्षण : यश कुमार

विज्ञापन
विज्ञापन
बेल्थरारोड। भोजपुरी फिल्म अभिनेता यश कुमार का कहना है कि भोजपुरी फिल्मों का भविष्य उज्जवल है, लेकिन सरकार की ओर से फिल्मों के संरक्षण की कवायद नहीं की जा रही है। कहा, यदि भोजपुरी फिल्मों के विकास के लिए सरकार द्वारा कार्य योजना को अमली जामा पहनाया जाए तो विकास की दौड़ में भोजपुरी फिल्में बॉलीवुड को पीछे छोड़ देंगी।
विज्ञापन

दीपावली पर अपने पैतृक गांव चैनपुर गुलौरा आये यश कुमार ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि भोजपुरी भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल करना आवश्यक है, ताकि भोजपुरी फिल्में और क्षेत्र के निवासी विकास की मुख्यधारा में शामिल हो सकें। इसके लिए भोजपुरी गायक व अभिनेता मनोज तिवारी ने सार्थक प्रयास शुरू कर दिया है। उन्होंने भोजपुरी फिल्मों में अश्लीलता संबंधी सवाल के जवाब में कहा कि जो लोग भोजपुरी फिल्म नहीं देखते हैं, वही लोग भोजपुरी फिल्मों के बारे में अश्लीलता संबंधी उलूल-जुलूल टिप्पणी करते रहते हैं। कहा कि सरकार ने भोजपुरी फिल्मों को संरक्षण देना शुरू कर दिया तो बॉलीवुड फिल्मों को पछाड़कर नया मुकाम हासिल करने में सक्षम होगा। बताया कि उनकी आने वाली फिल्म मेरी बिटिया भोजपुरी लोक पर्व छठ पूजा पर रिलीज होगी, जो बाप-बेटी के रिश्तों पर आधारित फिल्म है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें