मां भगवती मन्दिर शंकरपुर से संकल्प यात्रा का शुभारंभ करते राज्यमंत्री आनन्द स्वरूप शुक्ल व समर्
- फोटो : BALLIA
बांसडीहरोड। राज्यमंत्री आनन्द स्वरूप शुक्ल के नेतृत्व में बलिया नगर के शंकरपुर मां भगवती मन्दिर परिसर से गांधी संकल्प यात्रा निकालने के लिए एक सभा का आयोजन किया गया है। जिसमे काफी संख्या में बीजेपी के पदाधिकारी एवं कार्यकता मौजूद रहे। इस दौरान मन्दिर में राज्यमंत्री ने माथा टेंक कर यात्रा का शुभारंभ किया। साथ ही संकल्प लिया गया कि नया भारत बनाएं मिलकर, आओ चलें बापू के पथ पर। पदयात्रा माँ भगवती मन्दिर परिसर से चलकर नगर के आवास विकास कालोनी समीप हनुमान मंदिर के प्रांगण में सम्पन्न हुआ। राज्यमंत्री श्री शुक्ल ने सम्बोधन में कहा कि केवल भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता हैं, जो राजनीति को सेवा का माध्यम मानते हैं।कहा कि हम लोगो का सौभाग्य है कि हिंदुस्तान के सर्वाधिक लोकप्रिय, कर्मठ, तेजस्वी,तपस्वी,योगी जी मुख्यमंत्री हम सबका सेवा कर रहे है। इस दौरान सरकार द्वारा चल रही कल्याणकारी योजनाओं के विषय ने विस्तृत जानकारी दी। कहा कि आवास प्लस में सभी गरीब पात्रो को आवास दिया जाएगा। कहा कि बीजेपी सरकार की योजनाओं का लाभ सीधे पात्रो को मिल रहा है। कहा कि बीजेपी कार्यकर्ता गांव गांव में जाकर, पेंशन, राशन कार्ड सहित अन्य सरकार से मिलने वाली सुविधा जन जन पहुचा रहे ह ै। इस मौके पर जिला पंचायत पिंटू सिंह, शशिकान्त तिवारी,राजीव मोहन चौधरी, विमल पाठक, डिम्पल सिंह, अंजनी पांडेय,प्रेम राय, अवध नरायन तिवारी,अनूप बर्मा,लवजी तिवारी,रमेश शर्मा, हँसब हादुर, लालबाबू गुप्त आदि रहे।