फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: महान क्रांतिकारी थे भगत सिंह

विज्ञापन
नगर के टाउन इंटर कालेज में आयोजित शहीद भगत सिंह जयंती पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते लोग।आयोजक
विज्ञापन
बलिया। भगत सिंह ने कहा था कि क्रांति की तलवार विचारों की सान पर तेज होती है। हमारा इंकलाब बम और पिस्तौल की क्रांति नहीं है, उसके पीछे हमारा मकसद है बदलाव। भगत सिंह कहते थे कि हम ऐसा आजाद भारत देखना चाहते हैं जिसमें उमंगें हो तरंगें हों। ये बातें शहीदे आज़म भगत सिंह की जयंती पर रविवार को टाउन इंटर काॅलेज के पूर्व प्राचार्य डॉ. अखिलेश सिन्हा ने कहीं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भगत सिंह महान क्रांतिकारी थे। उनके पास एक विजन था। कलेक्ट्रेट स्थित ड्रामा हाॅल में 28 सितंबर को संकल्प के रंगकर्मियों ने भगत सिंह की जयंती मनाई। संकल्प के सचिव वरिष्ठ रंगकर्मी आशीष त्रिवेदी ने कहा कि भगत सिंह एक व्यक्ति नहीं बल्कि एक विचार थे। भगत सिंह युगद्रष्टा थे। उन्होंने शहादत से पहले कहा था कि आजादी जरूरी नहीं, आजादी के बाद का हिंदुस्तान जरूरी है। कहीं ये आजादी हमें गलत तरीके से मिल गई तो कहने में हिचक नहीं कि आज से 70 साल बाद भी हालात कैसे रहेंगे। गोरे चले जाएंगे भूरे आ जाएंगे। कालाबाजारी का साम्राज्य होगा, घुसखोरी होगी। इस मौके पर रंगकर्मी ट्विंकल गुप्ता, तुषार पाण्डेय, राहुल चौरसिया, शिवम कृष्ण, रितिक गुप्ता आदि मौजूद रहे ।

याद किए गए शहीद भगत सिंह

बलिया। नगर के एनसीसी तिराहा के समीप जन अधिकार मंच एवं कबीरम समाज के संयुक्त तत्वावधान में शहीद भगत सिंह जयंती मनाई गई। हिंदी दिवस पखवाड़ा का समापन हुआ। मुख्य अतिथि समाजसेवी घूरा राम ने कहा कि शहीद भगत सिंह के विचार आज के युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणादायी तथा वर्तमान समय में प्रासंगिक है। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रो. संतोष प्रसाद गुप्ता ने की। इस मौके पर बब्बन यादव, राजकुमार गुप्ता, सुरेंद्र गुप्ता, शशिभूषण, बालकेश्वर आदि रहे। संवाद
विज्ञापन



पूर्व मंत्री के नेतृत्व में चुनाव लड़ेंगे



बलिया। समाजवादी पार्टी बांसडीह विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्ष उदय बहादुर सिंह ने पत्र जारी किया है। इसमें विधानसभा क्षेत्र के पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को स्पष्ट किया है कि पार्टी की पिछली क्षेत्रीय मासिक बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने स्पष्ट कर दिया था कि विधानसभा क्षेत्र में पार्टी पूर्व मंत्री रामगोविंद चौधरी के नेतृत्व में चुनाव लड़ेगी। ऐसे में 2027 के चुनाव के लिए तैयारी करें। संवाद

शहीद भगत की जयंती पर किया रक्तदान

बलिया। क्रांतिकारी और स्वतंत्रता सेनानी शहीद भगत सिंह की जयंती मनाई गई। इस दौरान कांग्रेस कमेटी के जिला उपाध्यक्ष सागर सिंह राहुल और राजप्रकाश ने जिला अस्पताल में रक्तदान किया। सागर सिंह ने कहा कि यह दिन न केवल उनके बलिदान और देशभक्ति को याद करने का अवसर है, बल्कि उनके क्रांतिकारी विचारों और इंकलाब जिंदाबाद के नारे की भावना को पुनर्जीवित करने का भी दिन है। इस मौके पर राजेश सिंह, अर्जुन मिश्रा, शंकर प्रसाद, भरत कुमार, कृष्णा कुमार, राहुल माझील उपस्थित आदि रहे। संवाद

युवा दिवस के रूप में मनी जयंती

बलिया। इंडियन पीपुल्स सर्विसेज (आईपीएस) के तत्वावधान में बरवा चट्टी पर शहीद भगत सिंह की 178 वीं जयंती इंकालबी युवा दिवस के रूप में मनाई गई।
इस दौरान पूर्वांचल छात्र संघर्ष समिति के संयोजक व पूर्व अध्यक्ष नागेन्द्र बहादुर सिंह झुन्नू ने कहा कि इंकलाबी भगत सिंह अखंड भारत के युवा क्रांतिवीर थे। शहीद आज़म भगत सिंह की विचारधारा पर चलकर ही अखंड भारत का कल्याण संभव है। भगत सिंह के विचारों से युवा पीढ़ी को अवगत कराने की जरूरत है। कहा कि यदि भगत सिंह देश को स्वतंत्रता मिलने तक जीवित रहते तो देश के टुकड़े नहीं होते। अध्यक्षता आईपीएस के संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद गोंडवाना तथा संचालन मनोज शाह ने किया। प्रदेश अध्यक्ष जुबेर खान बागी, सुरेश शाह, मनोज चौहान, अग्रेश मौर्या, अवैस असगर हाशमी आदि रहे।

भगत सिंह की जयंती पर किया रक्तदान

बलिया। क्रांतिकारी और स्वतंत्रता सेनानी शहीद भगत सिंह की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर सागर सिंह राहुल, राजप्रकाश ने जिला अस्पताल में रक्तदान किया। सागर ने कहा कि यह दिन न केवल उनकी बलिदान और देशभक्ति को याद करने का अवसर है। बल्कि उनके क्रांतिकारी विचारों को पुनर्जीवित करने का भी दिन है। इस अवसर पर राजेश सिंह, अर्जुन मिश्रा, शंकर प्रसाद, भरत कुमार, कृष्णा कुमार, राहुल कुमार उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें