दुबहर। ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे का निर्माण में सदर क्षेत्र के कछुआ गांव का रास्ता बंद होने पर ग्रामीणों में आक्रोश बना हुआ है। शनिवार की शाम को ग्रामीणाें ने सड़क पर उतरकर जमकर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने बताया कि ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के निर्माण से गांव का रास्ता पूरी तरह से बंद हो जाएगा। इससे खेती-किसानी पर भी प्रभाव पड़ेगा। स्कूल जाने वाले बच्चों और मरीजों के लिए भी मुसीबत होगी। पीडब्लूडी की तरफ से गांव में रास्ते का निर्माण किया गया है। गांव का मुख्य रास्ता एनएच-31 को जोड़ता है जो एक्सप्रेसवे के निर्माण से बंद होने के कगार पर है। ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे निर्माण से जुड़े अधिकारी, ठेकेदार और डीएम को अवगत कराया गया लेकिन सिर्फ आश्वासन मिला। ग्रामीण रास्ते के लिए अंडरपास की मांग किया है। ग्रामीणों ने कहा कि रास्ता नही मिलता है तो हम इस प्रदर्शन को बड़ा रूप देंगे भाजपा नेता नागेंद्र पांडेय ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के प्रोजेक्ट मैनेजर संजय पांडेय को लेकर ग्रामीणों के पास पहुंचे और ग्रामीणों को समस्या से अवगत कराया। प्रोजेक्ट मैनेजर ने बताया कि रास्ता बंद नही किया जा रहा है ग्रामीणों की मांग को उच्चाधिकारियों से अवगत कराया गया है।