फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भागलपुर सेतु जगह-जगह हुआ क्षतिग्रस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
बेल्थरारोड। बलिया और देवरिया को जोड़ने वाली सरयू नदी पर निर्मित भागलपुर सेतु जर्जर हो गया है। 18 पाया पर बने सेतु बने 1.185 किलोमीटर लंबे पुल में दरारें पड़ गई हैं। ज्वाइंट ढीले पड़ गए हैं और 12वां पाया नदी में धंस गया है। ऐसे में पुल मार्ग से गुजरना जानलेवा बन गया है।
विज्ञापन

2819.44 लाख रुपये की लागत से राज्य सेतु निर्माण निगम लिमिटेड ने 23 जनवरी 1987 को पुल का निर्माण शुरू किया। जिसका 14 वर्षों में निर्माण पूर्ण होने के बाद तत्कालीन मुख्यमंत्री राजनाथ सिंह द्वारा 26 दिसंबर 2001 को पुल का लोकार्पण किया गया। मरम्मत न होने पुल जर्जर अवस्था में पहुंच गया। पुल का 12वां पाया नदी में धंस जाने से स्लैब में दरार पड़ गए हैं तथा कंक्रीट उखड़ गया है। कई स्थानों पर ज्वाइंट या तो ढीले हो गए हैं या टूट गए हैं। जिससे पुल मार्ग से गुजरने वाले राहगीर और वाहन चालक नदी में गिरने का भय रहता है। पुल से भारी वाहनों के गुजरते समय कंपन के साथ आवाज होने से लोग अनहोनी की आशंका से भयभीत रहते हैं। हालांकि पीडब्ल्यूडी देवरिया द्वारा डैमेज पाया के पास पुल के आधे हिस्से को ईंट की दीवार से घेर दिया गया है और पुल के बाकी पड़े ज्वाइंट के पास स्लैब पर लोहे का चादर बिछाकर आवागमन फिलहाल बहाल किया गया है। फिर भी पुल की शीघ्र मरम्मत नहीं की गई तो किसी अनहोनी की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें