नरहीं। गोविंदपुर नए पेट्रोल पंप के पास शिवम राय को गोली मारने के मामले में पुलिस ने बक्सर में आरोपी शिवम ठाकुर के यहां दबिश दी। लेकिन वह भागा हुआ है। उसका वाहन पुलिस उठाकर ले आई है।
बृहस्पतिवार की रात करीब पौने बारह बजे बघौना गांव निवासी शिवम राय को गोविंदपुर पेट्रोल पंप के पास चाय की दुकान पर गोली मारी गई थी। गोली उसके सीने को चीरते हुए निकल गई थी। घटना से पहले शिवम राय और आरोपियों के बीच मोबाइल पर काफी देर तक कहासुनी हुई थी। इस बात का जिक्र शिवम राय ने बक्सर अस्पताल में किया था। पुलिस टीम आरोपी सोहांव गांव निवासी संजीव राय के घर पहुंची थी।
आठ महीने पहले भी बक्सर जिले के केशवपुर गांव के सामने गंगा की रेती पर शराब तस्करों में दर्जनों राउंड गोलियां चली थीं और भारी मात्रा में शराब की लूट हुई थी। चूंकि मामला बिहार का था इसलिए नरही पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। दीयारा में किसानों एवं शराब तस्करों में आए दिन तकरार होती रहती है।
000
घायल की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम का गठन किया गया है, शीघ्र ही अभियुक्तों की गिरफ्तारी कर मामले का खुलासा किया जाएगा। -कृपाशंकर, एएसपी दक्षिणी, बलिया।
-