फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएड की संयुक्त प्रवेश परीक्षा 30 को

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। जनपद में 30 जुलाई को होने वाली बीएड की संयुक्त प्रवेश परीक्षा के लिए 32 केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर 11 हजार से ज्यादा परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। केंद्र परर कोविड-19 गाइडलाइन का पालन कराया जाएगा। शुचिता बनाए रखने के लिए केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी रखी जाएगी। परीक्षा के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय की ओर से शैक्षिक सत्र 2021-23 में बीएड परीक्षा के लिए 30 जुलाई की तिथि तय की गई है। परीक्षा के लिए प्रमुख सचिव की ओर से जिला प्रशासन और नोडल अधिकारी को पत्र भेजा गया था। इसके बाद 32 परीक्षा केंद्रों का चयन कर मंजूरी के लिए इसे जिला प्रशासन को भेजा गया। जिसकी मंजूरी मिल गई। परीक्षा केंद्रों पर चहारदीवारी, सीसीटीवी कैमरा, वाइस रिकार्डर, पेयजल, प्रसाधन, फर्नीचर और पहुंच मार्ग आदि का विशेष ख्याल रखा गया है। 12950 विद्यार्थियों की क्षमता वाले 32 कालेजों में लगभग 11 हजार विद्यार्थियों की परीक्षा होगी।
विज्ञापन

कोआर्डिनेटर डॉ. अरविंद नेत्र पांडेय ने बताया कि सोशल डिस्टेसिंग के साथ नकल विहीन परीक्षा कराने पर पूरा ध्यान दिया जाएगा। जिला प्रशासन की ओर से परीक्षा के स्टैटिक, सेक्टर और जोनल मजिस्ट्रेटों की तैनाती भी की जाएगी। नोडल अधिकारी बीएड प्रवेश परीक्षा एवं डिप्टी रजिस्ट्रार जेएनसीयू महेश कुमार ने बताया कि बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा के लिए 32 केंद्रों का चयन किया गया है। निर्धारित मानदंडों के अनुसार नकलविहीन परीक्षा संपन्न कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें