सतीशचंद्र महाविद्यालय के बीएड संकाय के छात्रों ने सोमवार को सिटी
मजिस्ट्रेट से मिलकर कालेज में प्रवेश पत्र के वितरण में अवैध वसूली का
आरोप लगाया। डीएम के गैरमौजूदगी में सिटी मजिस्ट्रेट से मिलकर उन्होंने
बताया कि प्रवेश पत्र के नाम पर सामान्य विद्यार्थियों से 1550 एवं
आरक्षित वर्ग के विद्यार्थियों से 7550 रुपया वसूला जा रहा है।
सिटी
मजिस्ट्रेट ने प्राचार्य एवं कुलपति से बातचीत कर तत्काल वसूली पर रोक
लगाकर प्रवेश पत्र का वितरण कराया। इस बाबत सतीशचंद्र महाविद्यालय के
प्राचार्य अशोक कुमार उपाध्याय ने बताया कि बीएड प्रवेश पत्र के लिए अवैध
शुल्क वसूली की बात पूरी तरह से गलत है। उन छात्रों से पैसा लिया जा रहा
है, जिन्होंने अब तक विश्वविद्यालय द्वारा निर्धारित शुल्क जमा नहीं किया
गया है।
इस मौके पर राकेश कुमार गुप्ता सोनू, अनूप गुप्ता, आशीष प्रताप
सिंह, विनोद यादव, अंबुज शुक्ला, पंकज यादव, अनूप सिंह, पवन कुमार, राकेश
कुमार, धीरज कुमार, अखिलेश गुप्ता आदि रहे।