बांसडीहरोड। थाना क्षेत्र के डुमरी गांव में बुधवार की रात डीजे पर नाचने को लेकर घराती और बराती में जमकर मारपीट हो गई। सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वही पुलिस की निगरानी में वर-कन्या का शादी की रस्म अदायगी की गई। सूचना पर कई थाना की पुलिस मौके पर पहुंच गई। आसपास के लोगों द्वारा सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
डुमरी गांव निवासी हीरा लाल बिंद के घर बुधवार को गंगौली (रामगढ़) निवासी परमहंस बिंद के पुत्री की बरात आई थी। द्वारपूजा के बाद जयमाल का कार्यक्रम चल रहा था। इस दौरान डीजे पर लोकगीत गायक खेसारी का गीत ले ले आई कोका कोला का गीत बज रहा था। इसी बीच डीजे पर नाचने के चक्कर में बराती और घराती भिड़ गए। इस दौरान लाठी ठंडे कुर्सी चलने लगे। जिससे दर्जनों कुर्सियां, चारपाई, कीमती लाइटें सहित अन्य सामान चकनाचूर हो गया। जबकि मारपीट में बाराती राजू बिंद 21, गुड्डू बिंद 23, पिंटू बिंद 19, मनु गुप्ता 22 गम्भीर रुप से घायल हो गए। इसके अलावा टेंट कारोबारी डुमरी निवासी बुलेट कश्यप 38, अवध बिहारी 28, राजन 27 को मामूली चोटें आई। आसपास के लोगों द्वारा सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उधर, किसी ने पुलिस को सूचना दे दिया कि बारात में गोली चल गई है। सूचना मिलते ही कई थानों की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई। जबकि पुलिस की निगरानी में दूल्हा-दुल्हन की शादी की रस्म पूरी की गई और सुबह शादी संपंन होने के बाद दुल्हन की विदाई हुई।