फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारावफात पर मुस्लिम बंधुओं ने निकाला जुलूस

Mon, 12 Dec 2016 05:30 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अब कोई पैगम्बर, ना कोई पैगाम आएगा, आदमी ही आदमी के काम आएगा...।  बारावफात के अवसर पर सोमवार को फिजा में जब यह नारा जब गूंज रहा था तो ऐसा लग रहा था  चारों तरफ इतिहाद का छटा बिखर रही थी। आज ही के दिन हजरत मुहम्मद साहब का  जन्म हुआ था। मिलादुन नवी के मौके पर सोमवार को जुलूस मुहम्मदी नगर से लेकर  ग्रामीण क्षेत्रों के मुस्लिम बंधुओं द्वारा निकाला गया। जुलूस के माध्यम  से अमन व शांति का पैगाम दिया जाता रहा है। 
विज्ञापन

    जुलूस मुहम्मदी मदरसा  इस्लामिया अरबिया, फैजुल उलूम उमरगंज से निकाला गया। ईद मिलादुन नवी का  जुलूस नगर के बहेरी, राजपूत नेउरी, जंगेअली मुहल्ला, विशुनीपुर, काजीपुरा आदि के विभिन्न मदरसों एवं मस्जिदों से निकाला गया, जो नगर का भ्रमण कर  पुन: अपने नियत स्थान पर पहुंचा। चित्तू पांडेय चौराहे पर जुलूस का स्वागत पूर्व मंत्री नारद राय, सपा नेता अकमल नईम खां, मृत्युंजय तिवारी बबलू, जमाल खां सहित दर्जनों लोगों ने किया।   रसतर  संवाददाता के मुताबिक, ईद मिलादुन  नवी का जुलूस कस्बा के दक्षिण व पश्चिम मुहल्ला और जामाली टोला से निकल कर  जामा मस्जिद पर पहुंचा, जहां सम्मिलत होकर जुलूस कस्बा के विभिन्न मार्ग  होते हुए पुन: जामा मस्जिद पर समाप्त हो गया। बांसडीहरोड संवाददाता के  अनुसार, ईद मिलादुन नवी के अवसर पर मुस्लिम बंधुओं ने जुलूस निकाला।  
विज्ञापन
  सुखपुरा संवाददाता के अनुसार, बारावफात के अवसर पर मुस्लिम बंधुओं ने जुलूस  निकाला और पैगम्बर मो. साहब को याद किया। इस मौके पर नन्हे मियां,  रियाजुद्दीन, बबलू, हाफिज अलाउद्दीन, जहाँगीर आदि मौजूद रहे। बैरिया  संवाददाता के अनुसार, बारावफात के अवसर पर मुस्लिम बंधुओ ने जुलूस निकाला,  जो कस्बा सहित  पूरे क्षेत्र का भ्रमण किया।   इस मौके पर प्रधान प्रतिनिधि  मंटन वर्मा, विशाल श्रीवास्तव, रियाज अंसारी, परवेज, मुहम्मद अली, अशोक  यादव, मुहम्मद मुस्तफा, मुहम्मद इकबाल, रहीम आदि लोग उपस्थित रहे। दुबहर  संवाददाता के मुताबिक, ईद मिलादुन नवी के मौके पर सोमवार को क्षेत्र के  दर्जनों गांवों से मुस्लिम बंधुओं ने जुलूस निकाला।   जुलूस का पूरे गांव का  भ्रमण करते हुए मस्जिद पर समाप्त हुआ। रेवती संवाददाता के मुताबिक, नगर में  सोमवार को वाराबफात का जुलूस मुस्लिम बंधुओं द्वारा निर्धारित मार्गो  से  निकाला गया। जुलूस बड़ी मस्जिद से निकलकर बड़ी बाजार, थाना, बस स्टैंड,  मठिया होते हुए पुन: बड़ी मस्जिद पर जाकर समाप्त हो गया। रसड़ा प्रतिनिधि  के अनुसार, बारावफात के अवसर पर कस्बा सहित क्षेत्र के दर्जनों गांवों से  मुस्लिम बंधुओं ने जुलूस निकाला। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें