फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: जिगनी खास में बनास डेयरी का संचालन शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने और किसानों की आय बढ़ाने की दिशा में जिले में डेयरी उद्योग को बढ़ावा दिया जा रहा है। इसी क्रम में चिलकहर के जिगनी खास गांव स्थित बनास डेयरी का संचालन बुधवार से शुरू हो गया।
विज्ञापन

डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने फीता काटकर डेयरी का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि गुजरात की तर्ज पर उत्तर प्रदेश में भी डेयरी उद्योग और पशुपालन का व्यापक विस्तार किया जाएगा। सरकार का उद्देश्य गांवों में रोजगार के नए अवसर पैदा करने के साथ प्रत्येक परिवार को आर्थिक रूप से समृद्ध बनाना है।
डीएम ने कहा कि सरकार गांव और ब्लॉक स्तर तक विभिन्न योजनाओं की जानकारी पहुंचाने के साथ पशुपालकों को सब्सिडी उपलब्ध कराने के प्रयास कर रही है। उन्नत नस्ल की गायों को बढ़ावा देने और कृत्रिम गर्भाधान की आधुनिक तकनीकों के इस्तेमाल पर जोर दिया जा रहा है। इसके तहत बछिया पैदा करने वाली तकनीक को भी प्रोत्साहित किया जा रहा है। जगह-जगह प्रयोगशालाएं स्थापित करने और सहकारी समितियों को जोड़ने का काम जारी है। डीएम ने बताया कि मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के तहत युवाओं को अपना व्यवसाय शुरू करने के लिए पांच लाख रुपये तक का ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है।
विज्ञापन

डीएम ने किसानों को एकीकृत कृषि प्रणाली अपनाने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि किसानों को केवल गेहूं और धान जैसी पारंपरिक फसलों पर निर्भर रहने के बजाय डेयरी, कुक्कुट पालन, बकरी पालन और मत्स्य पालन जैसे व्यवसायों को भी अपनाना चाहिए। इसके साथ ही गोबर से जैविक खाद और वर्मी कंपोस्ट तैयार करने जैसे सहायक व्यवसायों पर काम करके किसान अपनी आमदनी बढ़ा सकते हैं। उद्घाटन के अवसर पर डीएम ने पीपल का पौधा रोपित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें