फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: बलिया की बेटी ने बर्लिन में लहराया परचम, मैराथन में जीता कांस्य

विज्ञापन
बीएमडब्ल्यू बर्लिन मैराथन में नगरा नगर पंचायत के वार्ड नंबर तीन की बेटी अन्विता वर्मा।
विज्ञापन
इंदरपुर(बलिया) । नगरा नगर पंचायत के वार्ड नंबर तीन की बेटी अन्विता वर्मा ने जर्मनी की राजधानी बर्लिन में बीएमडब्ल्यू बर्लिन फुल मैराथन में कांस्य पदक जीतकर जिले और देश का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन

27 सितंबर को हुई 42.2 किलोमीटर की इस अंतरराष्ट्रीय मैराथन में अन्विता ने तीन घंटे 23 मिनट में दौड़ पूरी कर महिला वर्ग में तीसरा स्थान हासिल किया। अन्विता की इस उपलब्धि से नगरा क्षेत्र सहित पूरे जनपद में खुशी की लहर है। उन्होंने बताया कि विश्वस्तरीय इस मैराथन में करीब 60 हजार प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था, जिसमें भारत से लगभग छह हजार धावक शामिल हुए। इतनी बड़ी अंतरराष्ट्रीय प्रतिस्पर्धा में महिला वर्ग में तीसरा स्थान हासिल करना उनके लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है। मैराथन के मुख्य प्रायोजक विश्व प्रसिद्ध वाहन कंपनी बीएमडब्ल्यू थी।

अन्विता वर्तमान में बिहार के पटना में विद्युत विभाग में लेखा सहायक के पद पर कार्यरत हैं। नौकरी के साथ वह नियमित रूप से दौड़ का अभ्यास करती हैं। इससे पहले भी उन्होंने कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मैराथन प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन किया है। 13 सितंबर को लद्दाख में आयोजित फुल मैराथन में उन्होंने प्रथम स्थान हासिल किया था। इसके अलावा टाटा मुंबई मैराथन में तीन बार, कोलकाता में दो बार और पटना में आयोजित फुल मैराथन में दो बार प्रतिभाग कर चुकी हैं।
विज्ञापन


अन्विता के पिता अरविंद कुमार वर्मा नगरा के प्रसिद्ध स्वर्ण व्यवसायी हैं। बेटी की इस उपलब्धि से परिवार में भी खुशी का माहौल है। अन्विता की सफलता पर डॉ. शशिप्रकाश कुशवाहा, विद्याभूषण, संजय सोनी समेत क्षेत्र के लोगों ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें