फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलियाः जिला जेल के लिए भूमि देने को राजी नहीं हो रहे ग्रामीण, विरोध में किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया जिला कारागार के निर्माण के लिए प्रशासन की ओर से गड़वार थाना क्षेत्र के नारायनपाली, घोसौती आदि में भूमि देखने के साथ ही इसका विरोध भी होने लगा है। घोसवती गांव के ग्रामीणों ने सोमवार को उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा भूमि न लेने की मांग की।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने कहा कि हम काश्तकारों के भूमिधरी की जमीन को जबरन जिला जेल के लिए लिया जा रहा है। हम जमीन पर कृषि का कार्य करते हैं। ये हम लोगों की आजीविका का एक मात्र साधन है। ग्रामीण अपनी भूमिधरी जिला जेल या अन्य कोई सरकारी कार्यालय बनाने के लिए नहीं देना चाहते है। उन्होंने जिलाधिकारी से मांग की कि कृषकों की भूमि को किसी भी दशा में जेल बनाने के लिए लिया जाना न्याय संगत नहीं है।
चेताया कि यदि मांग को तत्काल पूरा नहीं किया गया तो हम आमरण अनशन करने के लिए बाध्य होंगे। हरेराम बिंद, राधेश्याम बिंद, रामइकबाल बिंद, हरिशंकर यादव, गौरीशंकर यादव, कृपाशंकर यादव, रंजीत यादव, संजीत यादव, सत्यम गोंड, लल्लन राम, ददन राम, दयाशंकर, हरिशंकर, राजेश यादव, श्रीभगवान, राम सिंहासन, रामाश्रय यादव, रामप्रवेश यादव, अरविंद यादव, गुड्डू यादव, इंद्रदेव यादव आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें