बेल्थरारोड। उभांव पुलिस ने रविवार की सुबह रेलवे स्टेशन बेल्थरारोड से युवती के अपहरण करने के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चालान कर दिया। एक आरोपी धर्म छिपाकर युवती को बुर्का पहनाकर कोर्ट में शादी करने गया था। पकड़े जाने पर फरार हो गया था।
पीड़िता के पिता ने 28 जुलाई को उभांव थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि 25 जुलाई को मेरी पुत्री को दिलशाद पुत्र मनऊवर सिद्दीकी निवासी पड़री बहला फुसलाकर शादी करने के लिए भगा ले गया था। काफी खोजबीन की, लेकिन बेटी का पता नहीं चल सका। इसी बीच सूचना मिली कि शादी के लिए बेटी को युवक बलिया कोर्ट में लेकर गया है। उभांव प्रभारी निरीक्षक ज्ञानेश्वर मिश्रा ने विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई। पुलिस ने रविवार की सुबह मुखबिर की सूचना पर रेलवे स्टेशन बेल्थरारोड से अपहरण के आरोपी दिलशाद व इरशाद पुत्र मनऊवर निवासी पड़री थाना उभांव को गिरफ्तार किया। आरोपी दिलशाद युवती को बुर्के में शादी के लिए 25 जुलाई को कोर्ट लेकर पहुंचा था। हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने युवती व युवक के दोस्त को पकड़ कर शहर कोतवाली पुलिस केे सुपुर्द कर दिया था। मुख्य आरोपी दिलशाद फरार हो गया था।