फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलिया: स्वास्थ्यकर्मियों के स्थानांतरण से स्वास्थ्य कार्यक्रमों पर पड़ेगा असर, पदाधिकारियों ने जताया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। कोरोना की तीसरी लहर के आने की संभावना को देखते हुए शासन-प्रशासन से लेकर स्वास्थ्य महकमा पूरी तरह से कमर कस लिया है। कोरोना की दूसरी लहर में जो कमियां मिली थीं, उसे हर संभव दूर करने का प्रयास जारी है लेकिन इसी बीच शासन द्वारा प्रदेश में बड़े पैमाने पर चिकित्सक, फार्मासिस्ट एवं बाबुओं समेत अन्य अधिकारी और कर्मचारियों का स्थानांतरण किया गया है ।
विज्ञापन

इसका कर्मचारी संगठनों द्वारा जगह-जगह विरोध भी किया जा रहा है। चिकित्सक एवं स्वास्थ्यकर्मियों के स्थानांतरण होने से कोरोना की तीसरी लहर समेत अन्य स्वास्थ्य योजनाओं पर इसका सीधा असर पड़ेगा। इस पर चिकित्सक एवं स्वास्थ्य संगठनों के पदाधिकारियों ने कहा कि कोरोना की आने वाली तीसरी लहर के बीच स्वास्थ्यकर्मियों का बड़े पैमाने पर स्थानांतरण करना सरकार की गलत नीति है। इससे संचालित स्वास्थ्य योजनाओं पर सीधा असर पड़ेगा। इसके अलावा, पारिवारिक समस्याएं भी बढ़ेगी। स्वास्थ्य संगठन के पदाधिकारियों ने प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए एक स्वर से स्थानांतरण की कार्रवाई को तत्काल प्रभाव से रोकने की मांग की।
स्वास्थ्य संगठनों के पदाधिकारियों की प्रतिक्रिया
प्रदेश में बड़े पैमाने पर चिकित्सक व स्वास्थ्यकर्मियों का स्थानांतरण करना कहीं से भी उचित नहीं है। स्थानांतरण से नुकसान छोड़ लाभ होने वाला नहीं है। स्थानांतरण के कारण संचालित स्वास्थ्य कार्यक्रमों पर इसका सीधा असर पड़ेगा। इसे तत्काल प्रभाव से रोकना चाहिए। - डॉ. मिथिलेश सिंह, जिला उपाध्यक्ष, प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ, उप्र
विज्ञापन

एक तरफ कोरोना की तीसरी लहर आने की संभावनाएं जताई जा रही है, वहीं दूूसरी तरफ व्यापक स्तर पर प्रदेश में स्वास्थ्यकर्मियों का स्थानांतरण किया जाना समझ से परे है। स्थानांतरण होने से स्वास्थ्य सेवाओं से लेकर पारिवारिक समस्याएं उत्पन्न होंगी। इसे तत्काल प्रभाव से रोकना चाहिए। - डॉ. योगेंद्रनाथ पांडेय, जिलाध्यक्ष, डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन, उप्र
कोरोनाकाल में चिकित्सक और स्वास्थ्यकर्मियों का बड़े पैमाने पर स्थानांतरण करना नुकसान छोड़ लाभदायक नहीं है। स्थानांतरण होने से संचालित स्वास्थ्य सेेवाएं चरमरा जाएंगी। इसके अलावा रिलीव होने के बाद आने जाने में जो गैप होगा, उसकी भरपाई करने में काफी समय लगेगा। - अवधेश कुमार सिंह, अध्यक्ष, संयुक्त कर्मचारी चिकित्सा स्वास्थ्य, मातृ शिशु एवं परिवार कलयाण महासंघ, उप्र
प्रदेश सरकार द्वारा स्वास्थ्यकर्मियों के स्थानांतरण करने की नीति पूरी तरह गलत है। इन कर्मियों के बच्चों की शिक्षा पर भी असर पड़ेगा। कोरोना की आने वाली तीसरी लहर के संभावना के मद्देनजर स्थानांतरण करना स्वास्थ्य सेवाओं पर असर डालना है। इसे तत्काल प्रभाव से रोका जाना चाहिए। - अशोक कुमार सिंह, मंडलीय सह सचिव, डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन, उप्र
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें