बलिया। शिक्षा क्षेत्र सोहांव के महरेंव स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय दिन में 11बजे तक नहीं खुलने का वीडियो सोशल मीडिया वायरल होते ही बीएसए शिवनारायण सिंह ने विद्यालय के सभी शिक्षकों का वेतन अग्रिम आदेश तक रोक दिया है। इससे विभागीय गलियारे में हड़कंप मच गया है।
बीएसए ने जारी आदेश में वायरल वीडियो का हवाला देते हुए कहा है कि विद्यालय पूर्वाह्न 11 बजे तक बंद पाया गया था। यह भी उल्लिखित है कि उक्त विद्यालय को खोला जा रहा है। मामला प्रकाश में आने के पश्चात खंड शिक्षा अधिकारी के निर्देश पर एक अध्यापक वहां पहुेचे तो साफ-सफाई कराना प्रारंभ कर दिए। इससे स्पष्ट है कि उक्त विद्यालय में कार्यरत प्रभारी प्रधानाध्यापक एवं सहायक अध्यापकों द्वारा समस्त विभागीय आदेशों की अवहेलना की जा रही है। कोई भी निर्देशित कार्य नहीं किया जा रहा है।