पूर्व कैबिनेट मंत्री अंबिका चौधरी ने कहा कि उनका टिकट ही कब कटा था जो मिल गया। रविवार को कस्बा स्थित सिंचाई विभाग के डाक बंगले में कार्यकर्ता सम्मेलन में उन्होंने चुनाव की तैयारियों मं जुटने को कहा।
प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए उन्होंने कहा कि जो वादे किए थे, वे पूरे हो गए। विकास के मुद्दे पर सपा 2017 में भी सरकार बनाएगी। यह तभी होगा जब कार्यकर्ता एकता का परिचय दें और सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाएं।
पूर्व बीडीसी मुन्ना चौरसिया के नेतृत्व में लोगों ने 51 किलो की माला पहनाकर उनका स्वागत किया। चुन्नू पांडेय, वीरबल, लालबाबू यादव, पूर्व प्रमुख संजय सिंह, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राजमंगल यादव, सोहांव ब्लाक प्रमुख वंशीधर यादव, गड़वार ब्लाक प्रमुख रमेश्वर यादव, जिला पंचायत सदस्य संजय भारती, अमित यादव, गौरव चौधरी, विजय शंकर यादव, विस अध्यक्ष उमाशंकर यादव, महामंत्री शमीम उर्फ भोला ने विचार व्यक्त किए।