फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाट्य महोत्सव 19 मई से

Mon, 11 Apr 2016 12:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/बलिया
विज्ञापन
नाट्य महोत्सव
विज्ञापन
 संकल्प साहित्यिक सामाजिक सांस्कृतिक संस्था अबकी चार दिवसीय नाट्य महोत्सव आयोजित करेगा। इसके पहले यह आयोजन तीन दिवसीय हुआ करता था। यह निर्णय रविवार को आर्य समाज रोड स्थित संस्था के कैंप कार्यालय में हुई बैठक में लिया गया ।
विज्ञापन



संस्था के सचिव आशीष त्रिवेदी ने कहा कि नाट्य समारोह 19 से 22 मई तक चलेगा। इस दौरान नाट्य प्रस्तुतियों के अलावा रंगयात्रा सेमिनार, कला प्रदर्शनी, पुस्तक प्रदर्शनी, लोकगीत, लोकनृत्य, कवि सम्मेलन और मुशायरा भी आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसमें पटना, आजमगढ़, इलाहाबाद, लखनऊ, सीधी और ग्वालियर के नाट्य दल भाग लेंगे।

रंग यात्रा में विलुप्त हो रहे परंपरागत लोकवाद्यों के कलाकार शामिल होंगे, जिसमें मध्य प्रदेश का गंदुम वाद्य विशेष होगा। गठित चयन समिति में वरिष्ठ साहित्यकार डा. जनार्दन राय, भाषा वैज्ञानिक डा. रघुवंश मणि पाठक, प्रो. केपी श्रीवास्तव, प्रो. रामसुंदर राय एवं डा. अर्चना श्रीवास्तव हैं। नाट्य महोत्सव आयोजन समिति में अशोक, डा. भोला प्रसाद आग्रेय, डा. अर्चना श्रीवास्तव, श्रीराम जी तिवारी, डा. राजेंद्र भारती, नीतिश पांडेय को शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें