बलिया के रसड़ा क्षेत्र में मऊ मार्ग स्थित नदौली गांव के पास बुधवार दोपहर टेंपो व पिकअप की भिड़ंत में टेंपों सवार चालक व पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल पुत्र ने मऊ में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। चालक पिकअप छोड़कर भाग गया।
मऊ जनपद के हलधरपुर थाना के भीमहर निवासी अरविंद कुमार (30) अपने पिता रमेश (60) एवं मेवड़ी निवासी चालक रामपृत राम (42) टेंपो से रसड़ा आ रहे थे। इसी बीच सामने से आ रहा पिकअप टेंपो को टक्कर मार दिया। टक्कर से टेंपो क्षतिग्रस्त हो गया। सभी घायलों को मऊ ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान अरविंद की मौत हो गई। पकवाइनार पुलिस ने पिकअप को कब्जे में लिया जबकि चालक भाग गया। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।