फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलिया: हरियाणा से कार-डीसीएम से बिहार पहुंचाई जा रही थी शराब, पुलिस ने पकड़ी लाखों की खेप, छह तस्कर भी गिरफ्तार

Sun, 05 Sep 2021 05:07 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, बलिया

सार

डीसीएम से 85 लाख की 155 पेटी हरियाण मार्का अवैध शराब बरामद हुई है। पुलिस और एसओजी टीम ने छह शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है। साथ ही डीएसएम और बरामद कार की नंबर प्लेट भी फर्जी निकली है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में शराब तस्कर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बलिया जिले के रसड़ा थाना क्षेत्र के कासिमाबाद मार्ग स्थित सिधागर घाट के पास रविवार की सुबह करीब साढ़े नौ बजे पुलिस शराब की खेप बरामद की है। रसड़ा पुलिस और एसओजी टीम ने संयुक्त रूप से डीसीएम में लदी 155 पेटी हरियाणा निर्मित शराब पकड़ी। साथ ही छह तस्करों को भी गिरफ्तार किया है, वह कार से शराब को ले जा रहे थे।

विज्ञापन


पुलिस ने गाड़ी समेत शराब को जब्त कर सभी आरोपियों को संबंधित धाराओं में जेल भेज दिया। पकड़ी गई शराब व वाहनों को मिलाकर कुल 85 लाख रुपये कीमत बताई जा रही है। गिरफ्तार आरोपी हरियाणा और बुलंदशहर के निवासी हैं।

पूछताछ में अभियुक्तों ने अपना नाम व पता राहुल भांटी पुत्र केंद्रपाल निवासी जिला फरीदाबाद (हरियाणा), जयप्रकाश पुत्र भरत सिंह निवासी जिला बुलंदशहर (यूपी), योगेंद्र कुमार पुत्र लख्मी सिंह निवासी जिला बुलंदशहर, काले खां पुत्र चांद खां निवासी जिला बुलंदशहर, विजेंद्र सिंह पुत्र किशनलाल निवासी फरीदाबाद और सुरेंद्र ठाकुर उर्फ सोनू ठाकुर पुत्र लक्ष्मीचंद निवासी बुलंदशहर बताया।

विज्ञापन

इस बाबत सीओ रसड़ा शिवनारायण वैश ने बताया कि अभियुक्तों की डीसीएम से 564 शीशी 750 एमएल, 4900 शीशी 180 एमएल और स्विफ्ट डिजायर से 180 एमएल 500 शीशी की हरियाणा निर्मित अंग्रेजी शराब बरामद की गई। इस प्रकार कुल 1395 लीटर यानी 155 पेटी शराब बरामद हुई है। इस मामले में रसड़ा कोतवाली में विभिन्न धाराओं मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जांच करने पर पता चला है कि डीसीएम एवं दिल्ली पर लगी नंबर प्लेट फर्जी थी। हरियाणा निर्मित शराब हरियाणा से बिहार जा रही थी। सराब कहां से किसके यहां जा रही थी, इसकी जांच की जा रही है।

बरामदगी व गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक नागेश उपाध्याय, एसओजी प्रभारी संजय सरोज, उप निरीक्षक राजकपूर सिंह, हेड कांस्टेबल वेद प्रकाश दुबे, हेड कांस्टेबल अनूप सिंह, कांस्टेबल विजय राय, राकेश यादव, रोहित यादव, मनोज पाल, अनिल पटेल, उमेश सिंह आदि रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें