पुलिस टीम हथियार बरामदगी के लिए अभियुक्त को साथ लेकर बताए गए स्थान पर पहुंची। अंधेरा होने के कारण रोशनी के लिए पुलिस टॉर्च दिखा रही थी। इसी बीच अचानक अभियुक्त तेज कदम से आगे बढ़कर छिपाए हुए पिस्टल को उठाकर प्रभारी निरीक्षक विपिन सिंह को लक्ष्य करके जान मारने की नीयत से फायर कर दिया।
निरीक्षक बाल-बाल बच गए। अभियुक्त ने फिर फायर करने का प्रयास किया तब तक पुलिस टीम ने आत्मरक्षार्थ फायर कर दिया। इसमें अभियुक्त के पैर में गोली लगी। एएसपी अनिल कुमार झा ने कहा कि जानलेवा हमले का आरोपी घटना में उपयुक्त हथियार बरामदगी के दौरान प्रभारी निरीक्षक पर फायर करके भागने के फिराक में था, पुलिस की आत्मरक्षा में चलाई गई गोली उसके पैर में लगने के बाद उसे गिरफ्तार किया गया।