फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म के आरोपियों को फांसी देने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
रसड़ा। किशोरी के साथ दुष्कर्म करने के आरोपितों को फांसी देने की मांग को लेकर बृहस्पतिवार को देर शाम ग्रामीणों ने बलिया-मऊ मार्ग स्थित परसिया मोड़ पर चक्का जाम कर दिया, जिससे मार्ग पर आवागमन पूरी तरह ठप हो गया और वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जाम समाप्त कराने की काफी कोशिश की, लेकिन ग्रामीण अपनी मांग पर अड़े रहे। इसके बाद मौके पर पंहुचे क्षेत्राधिकारी रसड़ा शिवनारायन वैश ने आवश्यक कार्रवाई आश्वासन देकर जाम समाप्त कराया।
विज्ञापन

जाम करने वाले ग्रामीणों की मांग थी कि पिछले दिनों किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म के दोनों आरोपियों को फांसी की सजा दिलाई जाए। इसी को लेकर ग्रामीण चक्का जाम कर धरने पर बैठक गए और आवागमन ठप कर दिया। आक्रोशित ग्रामीणों को शांत कराने के लिए पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। अंतत: पीड़िता को न्याय दिलाये जाने के आश्वासन पर चक्का जाम समाप्त हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें