बलिया। आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन लखनऊ तथा जिलाधिकारी के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग के मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी दीपक कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में बुधवार को जीरा बस्ती स्थित स्पेलर से सरसों तेल के दो नमूना लिया। इस दौरान टीम ने विक्रेता को खुला सरसों का तेल न बेचने की सख्त हिदायत दी। तत्पश्चात टीम ने हनुमानगंज बाजार स्थित तीन अलग-अलग दुकानों से ब्रांडेड सरसों के तेल का नमूना लिया गया।
इसके बाद टीम ने नगर के कुंवर सिंह चौराहे के निकट पंतजलि स्टोर से भी सरसों तेल का नमूने लिए। इस दौरान टीम ने कुंवर सिंह चौराहा स्थित एक जल की एजेंसी का निरीक्षण कर सुधार करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। टीम ने पेयजल एजेंसी पर व्याप्त अव्यवस्था के प्रति संचालक को व्यवस्था सुधारने का निर्देश देते हुए पेयजल का नमूना भी लिया। अभिहित अधिकारी दीपक कुमार ने बताया कि मिलावट, जमाखोरी तथा मुनाफाखोरी पर खाद्य सामग्री विक्रय के रोकथाम के लिए विभाग सक्रियता के साथ छापेमारी कर रहा है। टीम में अमित कुमार सिंह, विपिन कुमार गिरि, चंद्र प्रकाश यादव, संतोष कुमार रहे।