फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जो किसान नहीं है, वह किसानों की आड़ में कर रहे हैं आंदोलन

विज्ञापन
विज्ञापन
मनियर। पार्टी जिले के 58 जिला पंचायत वार्ड एवं 17 ब्लॉकों में अपना प्रत्याशी उतारेगी। ताकि अधिक से अधिक जिला पंचायत सदस्य एवं ब्लॉक प्रमुख जीतें और जिला पंचायत अध्यक्ष भाजपा का बने। यह बातें भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह ने मनियर में शनिवार की रात प्रेस प्रतिनिधियों से वार्ता के दौरान कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस पर लालकिले पर दूसरा झंडा फहराने का काम हमारे देश के किसान नहीं कर सकते। कुछ लोग हैं, जो किसान नहीं है और किसानों की आड़ में आंदोलन चला रहे हैं। इसे भारत का किसान देख रहा है। कई किसान संगठनों ने इस हरकत के बाद अपना आंदोलन वापस ले लिया है। कहा कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारी के लिए मनियर मंडल की बैठक चल रही है। जिला पंचायत एवं ब्लॉक प्रमुख के प्रत्याशी के लिए पूरे प्रदेश में मंडल स्तरीय बैठक चल रही है। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद सही मायने में अगर किसानों के विकास व उनकी समस्याओं के समाधान के लिए कोई सरकार बनी है तो वह बीजेपी की सरकार है। प्रदेश में किसानों के 86 हजार करोड़ रुपए के ऋण योगी सरकार ने माफ किया। किसान बिल किसानों के हित को ध्यान में रखकर बनाया गया है। किसानों के खाते में हर साल छह हजार रुपए सीधे पहुंच रहा है। भारत के किसान की आय दोगुनी कैसे हो, भारत का किसान कैसे आत्मनिर्भर बने, इसके लिए प्रधानमंत्री प्रयत्नशील हैं। किसान बिल के संदर्भ में कृषि मंत्री नरेंद्र तोमर ने किसानों का आह्वान किया है कि वे आएं और वार्ता की जाए। जो गलत है उसका संशोधन हो, लेकिन किसान की आड़ में कुछ ऐसे लोग हैं जो सिर्फ किसान बिल वापस लेने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें