फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सियालदह एक्सप्रेस नहीं आई सुरेमनपुर, यात्रियों ने किया हंगामा

विज्ञापन
सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों के निरस्त होने का चस्पा किया गया नोटिस। - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
बैरिया। बलिया-सियालदह एक्सप्रेस को बलिया-सुरेमनपुर के रास्ते छपरा होकर सियालदह तक चलना था, जिसे अचानक निरस्त कर दिया गया। सुरेमनपुर स्टेशन पर ट्रेन के न आने से यात्रियों ने हंगामा किया। इस ट्रेन को दो फरवरी तक छपरा से ही वापस सियालह भेजने के निर्णय यात्री परेशान हो गए।
विज्ञापन

आरक्षित टिकट कराकर रविवार को सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन पर बलिया-सियालह एक्सप्रेस का यात्री इंतजार कर रहे थे। जब स्टेशन मास्टर ने यात्रियों को बताया कि अभी दो दिन और यह ट्रेन छपरा से ही लौट जाएगी तो यात्री उग्र हो गए और स्टेशन पर नारेबाजी करने लगे। इसकी सूचना स्टेशन मास्टर एलपी वर्मा ने अधिकारियों को दिया तब बलिया से एक कोच लेकर इंजन पहुंचा और सियालदह ट्रेन की प्रतीक्षा कर रहे यात्रियों को सुरेमनपुर से छपरा पहुंचाया। स्वतंत्रता सेनानी सुपरफास्ट एक्सप्रेस, साबरमती एक्सप्रेस, सद्भावना एक्सप्रेस सहित अधिकांश ट्रेनों को छपरा से भटनी मऊ के रास्ते मार्ग परिवर्तित कर दिया गया है। जिससे टिकट आरक्षित कराकर सुरेमनपुर से ट्रेन पकड़ने वाले यात्री काफी परेशान हैं। लोगों का आरोप है कि रेलवे के अधिकारियों की लापरवाही के कारण इंटरलॉकिंग का काम पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 30 जनवरी तक पूरा नही हो पाया जिसका खामियाजा यात्रियों को भुगतना पड़ रहा है। दो फरवरी तक भी कार्य पूरा होगा यह दावे के साथ नहीं कहा जा सकता है ऐसे में रेलवे को नुकसान होने के साथ ही यात्रियों को भारी असुविधा हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें