बलिया। उत्तर प्रदेश कोषागार कर्मचारी संघ के आह्वान पर आज तीसरे दिन भी कोषागार कर्मचारियों ने 3 बजे से कार्य बहिष्कार कर कार्यालय गेट पर एकत्रित होकर धरना प्रदर्शन किया। संघ के अध्यक्ष अवधेश कुमार यादव ने बताया कि सरकार ने कोषागार में 33 वर्ष से लागू 80:20 की व्यवस्था समाप्त कर कोषागार कर्मचारियों का भविष्य अंधकारमय कर दिया है।
31 जुलाई 2019 के शासनादेश में सरकार 80: 20 व्यवस्था को समाप्त करने तथा सचिवालय के समान वेतन देने का झूठ गढ़ रही है। महामंत्री दिनेश कुमार शुक्ल ने कहा कि 16 सितंबर को पूरे प्रदेश के कोषागार कर्मी लखनऊ जाकर निदेशालय का घेराव करेंगे। जनपद के उपाध्यक्ष फखरे आलम ने बताया कि यदि 19 तक सरकार कोई सार्थक निर्णय नही लेती है, तो 20 से अनिश्चित कालीन हड़ताल का आह्वान किया जा सकता है। धरना प्रदर्शन में अध्यक्ष अवधेश यादव, महामंत्री दिनेश शुक्ला, कोषागार के मुख्य रोकड़िया, अरुण वर्मा एवं रोकड़िया, रामचन्द्र, कोषाध्यक्ष अतुल तिवारी, धर्मनाथ गोस्वामी, उमाशंकर गुप्ता, राधामोहन गुप्ता, सुरेश प्रसाद, दिलीप कुमार, अजीत श्रीवास्तव सहित कोषागार कर्मी मोजूद थे। आज गवर्मेंट पेंशनर्स वेलफेयर आर्गेनाईजेशन, उत्तर प्रदेश,जनपद-बलिया के अध्यक्ष रामजी सिंह, जिला श्रमिक समन्यवयक समिति बलिया के अध्यक्षअजय सिंह तथा राज्य कर्मचारी महासंघ बलिया के प्रांतीय उपाध्यक एवं महामंत्री राजेश पांडेय तथा संगठन मंत्री प्रेमसुख श्रीवास्तव ने आंदोलन में समर्थन करने का आश्वासन दिया।