फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिसाव रोकने का दिया निर्देश, विधायक ने किया कैनाल का निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
बेल्थरारोड। विधायक धनंजय कन्नौजिया ने शनिवार को प्रशासनिक और बाढ़ अधिकारियों के साथ सरयू नदी के तटवर्ती क्षेत्रों का दौरा किया। मझवलिया स्थित तटीय क्षेत्रों का भ्रमण करने के बाद हल्दीरामपुर पंप कैनाल का हाल देखा। कैनाल के गेट से पानी का रिसाव होने पर विधायक ने सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता से वार्ता कर रिसाव को रोकने को कहा।
विज्ञापन

इसके लिए विधायक ने जनरेटर और अन्य जरूरी उपाय सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। हालात का जायजा लेने के लिए मौके पर कर्मचारी की तैनाती की गई। विधायक ने बताया कि नदी का जलस्तर बढ़ रहा है। ऐसे में बाढ़ को लेकर एहतियात बरतना जरूरी है। तटवर्ती क्षेत्रों में निगरानी समिति के माध्यम से नदी की प्रकृति पर नजर रखी जा रही है। बाढ़ के दिनों में नाव की व्यवस्था की जाएगी, ताकि लोगों को आवागमन की सुविधा हो सके। इस मौके पर उप जिलाधिकारी सर्वेश कुमार, बाढ़ विभाग के एसवी पटेल, प्रमोद सिंह, डॉ दयानंद वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें