सागरपाली गांव स्थित गौरी भइया स्पोर्ट स्टेडियम में कार्यकर्ताओं की बैठक से पूर्व पं. दीनदयाल उप?
- फोटो : BALLIA
बलिया में भाजपा फेफना विधानसभा के पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्ष, बूथ अध्यक्षों की बैठक रविवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम में हुई। राज्यमंत्री उपेंद्र तिवारी की अध्यक्षता में हुई बैठक में विधानसभा के चुनाव और कार्यकर्ताओं की समस्या को लेकर विचार विमर्श किया गया।
उपेंद्र तिवारी ने कार्यकर्ताओं की समस्याएं सुनीं। बिजली, स्वास्थ्य, पुलिस-प्रशासन, सड़क आदि समस्याओं पर आश्वासन दिया। सरकार की योजनाओं पर चर्चा की। आगामी विधानसभा चुनाव के लिए अभी से कार्यकर्ता और पदाधिकारियों को तैयारी करने का आह्वान किया। पूर्व जिलाध्यक्ष विनोद शंकर दुबे, संजय तिवारी, अदालत सिंह, अंजनी कुमार राय, मनोज कुमार सिंह, विक्की सिंह, जयनारायण सिंह, मुन्ना राय, मनोज कुमार सिंह, रणजीत सिंह आदि मौजूद रहे।