फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठंड से ठिठुरे लोग, किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। लगातार बढ़ रही ठंड अब तक जिले में दस से अधिक लोगों की जान ले चुकी है। नरही क्षेत्र में एक किसान की मौत बुधवार को भी हो गई। लगातार ठंड के बावजूद अभी तक शहर में रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड के साथ ही जिला व महिला अस्पताल में पर्याप्त मात्रा में अलाव की व्यवस्था नहीं की गई है।
विज्ञापन

मरीजों को ठंड से बचाने के लिए अस्पताल प्रशासन की ओर से की जाने वाली व्यवस्थाएं नाकाफी सिद्ध हो रही हैं। परिवार के लोग घरों से कंबल आदि लाकर उन्हें गर्मी पहुंचाने का प्रयास करते नजर आ रहे हैं। ऐसी स्थिति में तीमारदारों का क्या हाल होता होगा इसका अंदाजा सहज ही लगाया जा सकता है। अस्पताल में जिधर देखो उधर, ठंड से कांपते या ठंड से बचने का प्रयास करते तीमारदार नजर आते हैं। अस्पताल प्रशासन की ओर से पूरे अस्पताल में कहीं भी हीटर आदि जलाने की व्यवस्था नहीं की गई है। हालांकि ड्यूटी पर आने वाली कुछ नर्सों ने अपनी व्यवस्था से हीटर आदि का इंतजाम किया है, लेकिन वे इसे वहीं लगाकर बैठ जाती हैं, जहां उनके बैठने का स्थान बना हुआ है। नगर पालिका प्रशासन की ओर जिला अस्पताल की नई व पुरानी बिल्डिंग में एक-एक स्थान पर अलाव की व्यवस्था की गई है, लेकिन यह व्यवस्था लोगों की संख्या के हिसाब से काफी कम है।
रेलवे स्टेशन व बस स्टैंड के आसपास भी ठंड से बचाव के लिए अलाव आदि की व्यवस्था नहीं की गई है। इससे यात्रा शुरू करने वाले पैसेंजर्स को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। नगर पालिका की ओर अस्थाई रैन बसेरों की व्यवस्था की गई है, लेकिन इस ठंड में वह भी नाकाफी साबित हो रही है, क्योंकि टेंट लगाकर बनाए गए इन रैन बसेरों में ठंड भगाए नहीं भग रही है। नरही संवाद सूत्र के अनुसार ठंड लगने से एक किसान की मौत हो गई। नरही गांव निवासी मदन गोपाल राय उम्र 60 वर्ष बुधवार की सुबह 5 बजे मवेशियों को चारा खिला रहे थे कि अचानक बेहोश हो कर गिर पड़े काफी देर बाद लोग देखे तो उनकी मौत हो चुकी थी। मदन गोपाल राय कृषि कार्य करने के साथ ही पशु पालन भी करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिसंबर माह में तापमान का उतार-चढ़ाव
दिनांक अधिकतम न्यूनतम
07 दिसंबर 25 14
08 दिसंबर 26 13
09 दिसंबर 25 14
10 दिसंबर 26 12
11 दिसंबर 23 12
12 दिसंबर 25 13
13 दिसंबर 23 16
14 दिसंबर 21 15
15 दिसंबर 23 12
16 दिसंबर 21 14
17 दिसंबर 18 10
18 दिसंबर 17 07
19 दिसंबर 17 07
20 दिसंबर 19 08
21 दिसंबर 21 12
22 दिसंबर 22 12
23 दिसंबर 19 09
24 दिसंबर 21 09
25 दिसंबर 19 10
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें