फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलियाः  अपने ही घर पर भाजपा का झंडा लहराता देख भावुक हुए सपा के पूर्वमंत्री नारद राय 

Tue, 22 Feb 2022 10:00 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, बलिया

सार

चुनाव प्रचार के दौरान नारद राय अपने गांव पहुंचने पर अपने बड़े भाई को कोसते हैं, फिर अपने घर पर भाजपा का झंडा लहराता देखकर रो पड़ते हैं।
विज्ञापन
नारद राय (फाइल फाेटाे)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विधानसभा चुनाव के दौरान सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो चर्चा के विषय बन रहे हैं। अभी बलिया के बांसडीह से भाजपा प्रत्याशी केतकी सिंह के रोने का वीडियो वायरल हुआ था कि अब बलिया नगर विधानसभा से सपा प्रत्याशी नारद राय के रोने का एक वीडियो वायरल हुआ है। 

विज्ञापन


इसमें पूर्व मंत्री नारद राय अपने घर से सामने रोते दिखाई दे रहे हैं। सदर विधानसभा के सपा प्रत्याशी नारद राय प्रचार के दौरान अपने पैतृक गांव मुबारकपुर में वाहन पर नुक्कड़ सभा करते समय अचानक भावुक होकर रोते दिख रहे हैं।

दरअसल अभी कुछ दिनों पहले भाजपा के प्रत्याशी दयाशंकर सिंह को सपा प्रत्याशी नारद राय के सगे भाई वशिष्ठ राय ने न सिर्फ समर्थन दिया बल्कि पैतृक गांव स्थित घर पर भाजपा का झंडा लहरा दिया था। प्रचार के दौरान नारद राय गांव पहुंचने पर अपने बड़े भाई को कोसते हैं, फिर भाजपा का झंडा लहराता देखकर रो पड़ते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें